24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत राज्य सेवा तथा अधीनस्थ सेवाओं के पदों में वृद्धि के फलस्वरूप शुद्धि-पत्र संख्या 21/2024-25 जारी किया गया है। इसका अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर किया जा सकता है।
आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा इस परीक्षा के कुल 733 पदों (राज्य सेवाएं 346 तथा अधीनस्थ सेवाएं – 387 पद) हेतु विज्ञापन संख्या 13/2024-25 दिनांक 2 सितंबर 2024 को जारी किया गया था। इस संबंध में कार्मिक (क-4/2) विभाग से प्राप्त कुल 1096 पदों (राज्य सेवाएं 428 तथा अधीनस्थ सेवाएं 668 पद) के नवीन वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि-पत्र जारी किया गया है।
RAS-2024 प्री-एग्जाम का रिजल्ट 19 या 20 फरवरी को जारी होने की संभावना है। मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।
24 news update परीक्षा 38 जिलों के 87 शहरों में हुई, लेकिन जालोर, फलोदी और सलूंबर में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए थे। आयोग प्रशासन रिजल्ट जारी करने की अंतिम तैयारियों में जुटा है।

RAS-2024 भर्ती: 1096 पदों पर होगी भर्ती, 363 पद बढ़ाए गए

विवरणजानकारी
भर्ती प्रक्रियाRAS-2024 (राजस्थान प्रशासनिक सेवा)
नए पदों की संख्या1096 (पहले 733 थे)
राज्य सेवा के पद428
अधीनस्थ सेवा के पद668
प्री-एग्जाम रिजल्ट संभावित तिथि19 या 20 फरवरी 2025
मुख्य परीक्षा तिथि17 और 18 जून 2025
प्री-एग्जाम तिथि2 फरवरी 2025
कुल रजिस्टर्ड कैंडिडेट6,75,080
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी3,75,657
कुल उपस्थिति प्रतिशत55.65%
सर्वाधिक उपस्थितिप्रतापगढ़ (68.09%)
न्यूनतम उपस्थितिनागौर (51.02%)
परीक्षा केंद्रों की संख्या38 जिलों के 87 शहर
जिले जहां केंद्र नहीं थेजालोर, फलोदी, सलूंबर

🔹 मुख्य बातें:
RAS-2024 भर्ती में 363 पद बढ़े, अब 1096 पदों पर भर्ती होगी।
प्री-एग्जाम का रिजल्ट जल्द जारी होगा, आयोग अंतिम तैयारी में।
मुख्य परीक्षा 17-18 जून को होगी, अभ्यर्थी तैयारी शुरू करें।
उपस्थिति 55.65% रही, नागौर में सबसे कम, प्रतापगढ़ में सबसे ज्यादा।
38 जिलों के 87 शहरों में परीक्षा आयोजित हुई।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading