उदयपुर . लोकसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन के आखिरी दिन उदयपुर लोकसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के प्रकाश चंद्र बुज ने नामांकन दाखिल किया। बुज अपने समर्थकों के साथ ऊंट पर बैठकर आए। इससे पहले टाउनहॉल से देहलीगेट तक उनकी रैली निकली। टाउनहॉल से बुज नामांकन के लिए समर्थकों के साथ रवाना हुए। बड़ी संख्या में अलग अलग विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं के साथ वे बापूबाजार होते देहलीगेट पहुंचे। वहां पर तय सीमा से पहले ही सभी कार्यकर्ता बैठ गए जहां पर अलग अलग पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बाद में प्रस्तावकों के साथ कलेक्टरी पहुंचे जहां पर उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पोसवाल के समक्ष नामांकन दाखिल किया। धरियावद विधायक थावरचंद डामोर और आसपुर विधायक उमेश भाई भी साथ आए है। इस दौरान बाहर मीडिया से बातचीत में बुज ने कहा कि शिक्षा को मजबूत करने पर हम काम करेंगे। हम सबको साथ लेकर चलेंगे, अब तक सालों से दो दल ही यहां राज करते आए है और अब परेशान जनता के सामने तीसरा मोर्चा है और वे पूरा आशीर्वाद देंगे। उदयपुर सीट से आज आखिरी दिन बसपा के दलपत राम गरासिया और निर्दलीय कानजी लाल डामोर ने भी नामांकन दाखिल किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विद्यापीठ की मेजबानी में ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी महिला हैण्डबॉल प्रतियोगिता 12 से 16 अप्रेल तक आपणो़़़़…..भाजपाई……गौरव