24 न्यूज अपडेट उदयपुर। चुनाव बीतते ही यूडीए एक बार फिर अतिक्रमण हटाने को लेकर अलर्ट हो गई है व लागातार कार्रवाई की जा रही है। आयड़ में आज यूडीए ने दल-बल के साथ कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान के पास बने कार्यालय को ध्वस्त किया। यह कार्यालय यूडीए की जमीन पर चार साल पहले बना दिया गया था। इसे लेकर कई बार चेतावनी भी दी जा रही थी। आखिरकार आज यूडीए, भूपालपुरा थाने के भारी जाब्ते की मौजूदगी में अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। यूडीए के आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। यूडीए तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा ने बताया कि चार साल से कमरा बना दिया था। समझाइश के बाद अतिक्रमण हटाने पर रजामंदी हुई व समझाइश के आधार पर अतिक्रमण हटाया गया है। जेसीबी, ट्रेक्टर व भारी जाब्ते की मौजूदगी में दस्ते के आने पर लोगों ने खुद ही सामना बाहर निकाल दिय व कमरे के खाली होते ही यूडीए की जेसीबी ने अतिक्रमण का काम तमाम कर दिया। भूपालपुरा थानाधिकारी मुकेश सोनी भी इस अवसर पर मौजूद थे। बताया यह भी गया कि जहां पर यह कमरा बना दिया गया था वह आने जाने का रास्ता था व लोगों को आवाजाही में भी खासी परेशानी हो रही थी। सर्व सम्मति से अतिक्रमण के हटने से अब सको सहूलियत हो सकेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आलोक एग्जाम सेंटर आए तो जरा सावधान : परीक्षार्थी को किया घनचक्कर, एडमिट कार्ड में लिखा-महिला थाने के पास आलोक स्कूल, दर-दर भटका स्टूडेंट, आलोक सेक्टर-11 पहुंचा तो घुसने नहीं दिया, बोले-दूसरा एडमिट कार्ड लाओ प्रोफेसर अमेरिकासिंह के कार्यों ने दिलाया सुविवि को कुलाधिपति अवार्ड, विरोध के बावजूद प्रो़ सिंह ने लिए थे कई ऐतिहासिके फैसले