24 न्यूज अपडेट उदयपुर। आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के निवेशकों एडवाइजर्स एवं शेयर होल्डर्स की राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आगाज आज फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआँ संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया की आज कॉन्फ्रेंस के प्रथम दिन तीन सत्रों में चली सात घंटे की मैराथन मंथन बैठक में सर्वसम्मति से ग्यारह सूत्रीय महाराणा प्रताप निर्णायक संघर्ष- विजयी रणनीति 2024 घोषणा प्रस्ताव तैयार किया गया. जिसमे प्रथम सत्र में विनोद बिहारी याग्निक की अध्यक्षता, हेमेंद्र शाह मुख्य अतिथि, चेतन पानेरी, मनोरमा कोठारी तथा कन्हैया लाल धाकड़ विशिष्ठ अतिथि थे. द्वितीयतथा तृतीय सत्र की अध्यक्षता हेमेंद्र शाह ने की जिसमे ग्यारह सूत्रीय रणनीति के प्रस्ताव पारित हुए जिसे आम सभा में रखकर पारित करवाकर राष्ट्रव्यापी निर्णायक संघर्ष का आगाज़ किया जाएगा.
कुमावत ने बताया की कल 21 जुलाई को प्रात: दस बजे फतह स्कूल में आम सभा तथा 1.00 बजे पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाएगा.
कांफ्रेंस में महाराष्ट्र मुंबई से कन्हैया लाल धाकड़, गुजरात बड़ौदा से अखिल भारतीय आदर्श संगठन के संस्थापक हेमेंद्र शाह, सिरोही से भरत शर्मा, सांचौर बाड़मेर से वीराराम चौधरी, भीलवाड़ा के दिनेश कुमार आर्य, राजसमंद से लोक अधिकार मंच के संभागीय महासचिव राकेश कोठारी, भारतीय मानवाधिकार संगठन के रूप लाल मेनारिया, स्वतंत्रता सेनानी मास्टर किशन लाल वर्मा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा,लोक जन सेवा संस्थान के महासचिव जय किशन चौबे,मदन लाल ओड़,डुंगर सिंह कुमावत, उम्मेद सिंह मेहता, जगदीश चंद्र शर्मा, चन्द्रकला ओमप्रकाश अरोड़ा,हिम्मत सिंह पोखरना, पुष्कर राज बाबरवाल, राजमल चौधरी, एडवोकेट तरुणा पुरोहित, भूपेंद्र आर्य, मोहम्मद रफीक, फहीम अहमदभूपेंद्र आर्य, प्रकाश शर्मा सहित कई निवेशकों, एडवाइजर तथा शेयर होल्डर्स ने भाग लिया।
आदर्श कॉन्फ्रेंस का आगाज़ , सात घंटे की मैराथन वार्ता के बाद बनाई रणनीति, 11 ग्यारह सूत्रीय महाराणा प्रताप निर्णायक संघर्ष-विजयी रणनीति 2024 घोषणा प्रस्ताव तैयार, कल 21 जुलाई को प्रात: दस बजे आम सभा में जारी होगा राष्ट्र व्यापी संघर्ष का निर्णायक घोषणा पत्र

Advertisements
