24 न्यूज अपडेट कोटा. वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) कोटा की ओर से PTET की काउंसलिंग शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (B.Ed) के लिए शनिवार से शुरू हो गई है. इसके जरिए बीएड और ग्रेजुएशन एंड बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश मिलेगा. इस साल प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) का आयोजन 9 जून को राजस्थान के 33 जिलों में किया था. इसका परिणाम 4 जुलाई को जारी किया गया था. 17 से 23 जुलाई तक जमा करें फीस : पीटीईटी के कोऑर्डिनेटर डॉ. आलोक चौहान ने बताया कि कैंडिडेट्स काउंसलिंग के लिए 12 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या ईमित्र के जरिए किए जा सकेंगे, जिसका शुल्क 5000 रुपए रखा गया है. ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान कॉलेज चुनने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क अदा करना जरूरी है. रजिस्ट्रेशन के बाद 7 जुलाई से 14 जुलाई तक कैंडिडेट्स कॉलेज को चुन सकेंगे. काउंसलिंग के दौरान पहले चरण का आवंटन 17 जुलाई 2024 को किया जाएगा. बीएड कॉलेज में एडमिशन के लिए फीस 22 हजार रुपए रखी गई है. यह भी ऑनलाइन या ईमित्र के जरिए जमा करवाई जा सकेगी. यह फीस कॉलेज आवंटन के बाद 17 जुलाई से 23 जुलाई तक जमा की जा सकेगी. 19 से 27 जुलाई तक अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन : इसके बाद कॉलेज आवंटन और फीस जमा करवाने के बाद अभ्यर्थी को आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग देनी होगी. यह रिपोर्टिंग 17 जुलाई से 26 जुलाई तक होगी. 19 से 27 जुलाई तक अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन करना होगा. यह महाविद्यालय में रिपोर्टिंग के बाद ही हो पाएगा. अपवर्ड मूवमेंट में कॉलेज आवंटन का परिणाम 28 जुलाई को जारी होगा. अपवर्ड मूवमेंट के बाद आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 29 जुलाई से 30 जुलाई के बीच करनी होगी.प्री डीएलएड की आंसर की जारी : वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) कोटा ने प्रदेश में 376 डीएलएड कॉलेजों की करीब 26 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए प्री डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (प्री डीएलएड 2024) का आयोजन 30 जून को किया था. इस बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट (BSTC) एंट्रेंस प्री डीएलएड परीक्षा में 5 लाख 95 हजार 47 कैंडिडेटेस ने परीक्षा दी थी. इसके कोऑर्डिनेटर डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की उत्तर कुंजी प्रश्न पत्र के सीरीज के अनुसार ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है. कैंडिडेट को आंसर की पर किसी भी तरह आपत्ति है तो वह वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर 7 जुलाई शाम 5 बजे जता सकता है. इसके लिए पर्याप्त सबूत भी प्रस्तुत करने होंगे व 100 रुपए ऑनलाइन जमा कराना होगा. Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कल नगर भ्रमण पर प्रभु जगन्नाथ, दर्शन कर धन्य होंगे भक्तजन, 21 बंदूकों की सलामी के बीच शाही रथ लवाजमे के साथ निकलेगा, 51 भक्त नंगे पैर खींचेंगे रथ पर्सनल असिस्टेंट इन इएफपीओ एण्ड नर्सिग ऑफिसर पर ईएसआईसी 2024 के लिए परीक्षा कल दो पारियों में होगी परीक्षा,रथयात्रा मार्ग वाले परीक्षा केन्द्र के लिए ई-प्रवेश पत्र से मिलेगी अनुमति