24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। महाकुंभ की यात्रा अब आईआरसीटीसी करवा रहा है। यह ट्रेन 24 जनवरी को उदयपुर से रवाना होकर चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, अलवर, मथुरा, आगरा से होते हुए काशी विश्वनाथ-वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या जाएगी। 29 को वापसी होगीव इस दौरान कुंभ त्रिवेणी संगम, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन, हनुमान मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, राम जन्मभूमि मंदिर हनुमानगढ़ी व गंगा आरती के दर्शन करवाए जाएंगे। 6 दिनों की इस सफर में यात्री को स्टैंडर्ड कैटेगरी के लिए 28 हजार 340 रुपए और इकोनॉमी स्लीपर कैटेगरी के लिए 20 हजार 375 रुपए का पैकेज रखा गया हैं। दोनों ही कैटेगरी में कंफर्म बर्थ के साथ-साथ होटल रूम्स, खानपान सेवा, ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक, योगेंद्र सिंह गुर्जर ने मीडिया को बताया कि हर 12 साल में देश के 4 पवित्र स्थान पर महाकुंभ आयोजित होता है। श्रद्धालु आत्मिक शुद्धता और आध्यात्मिक काम के लिए एकत्रित होते हैं। प्रयागराज महाकुंभ गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम पर लाखों श्रद्धालु आने वाले है। महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक धरोहर एकता और आस्था का एक शक्तिशाली प्रतीक है। इसी उत्साह को देखते हुए भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (प्त्ब्ज्ब्) ने तीर्थ यात्रा का एक नया प्लान जारी किया है। यह यात्रा यात्रियों के महाकुंभ को लेकर उत्साह को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।यह रहेगा पूरा कार्यक्रम24 जनवरी 2025 को उदयपुर, चित्तौड़गढ़ चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, अलवर, मथुरा, आगरा होते हुए 25 जनवरी को बनारस पहुंचेगी। यहां पर यात्रियों को गंगा आरती के दर्शन करवाए जाएंगे। रात को विश्राम बनारस में रहेगा। 26 जनवरी को नाश्ते के बाद बस से यात्रियों को प्रयागराज के लिए रवाना किया जाएगा। प्रयागराज में पहुंचने के बाद यात्रियों के लिए महाकुम्भ ग्राम में टेंट में ठहरने, भोजन की व्यवस्था रहेगी। भोजन के बाद यात्रियों को कुंभ के लिए भेजा जाएगा और रात को विश्राम भी टेंट में रहेगा। 27 दिसंबर को यात्रियों को वाया रोड वाराणसी के लिए भेजा जाएगा। यहां पर यात्रियों को काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन, हनुमान मंदिर और तुलसी मानस मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। रात को वाराणसी में ही रुकने की व्यवस्था की गई। 28 जनवरी को ट्रेन के द्वारा अयोध्या ले जाया जाएगा। वहां राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी के दर्शन के बाद यात्रियों को लेकर ट्रेन वापस रवाना होगी और 29 दिसंबर को वापस उदयपुर पहुंचेगी। यह यात्रा 6 दिन 5 रात की होगी। इस पैकेज की बुकिंग सुविधा IRCTC की वेबसाइट http://www.irctctourism.com पर उपलब्ध है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर कलेक्टर आवास परिसर से चंदन चुराने वाला 8 साल बाद आया पकड़ में हेश टैग शि-इज उदयपुर 2024′ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उदयपुर की सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया, बीएन की डॉ शैलजा का सम्मान