24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। अहमदाबाद से गांव लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक अनियंत्रित होकर सोमकमला आम्बा बांध की दाई नहर में गिर गई। हादसे में छोटे भाई की डूबने से मौत हो गई, जबकि बड़े भाई ने तैरकर जान बचा ली। यह दर्दनाक हादसा गुरुवार सुबह 5 बजे आसपुर थाना क्षेत्र के टोकवासा मोड़ पर हुआ। मृतक कांतिलाल (22) और उसका बड़ा भाई शंकरलाल (27) अहमदाबाद में मजदूरी करते थे। बुधवार रात 8 बजे दोनों बाइक से अहमदाबाद से अपने गांव गदेया (सलूंबर जिले) लौट रहे थे। गांव से 25 किमी पहले टोकवासा मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एबीसी नहर में गिर गई। शंकरलाल ने तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कांतिलाल पानी में डूब गया। शंकरलाल किसी तरह बाहर निकला और वार्ड पंच केशवलाल को फोन कर मदद मांगी। आसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नहर का पानी बंद करवाया। कुछ देर बाद कांतिलाल का शव पानी में तैरता हुआ मिला। शव को सीएचसी आसपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल शंकरलाल का इलाज सीएचसी में जारी है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ कांतिलाल की शादी 5 साल पहले हुई थी और उसकी 2 साल की बेटी है। परिवार में गहरा शोक छाया हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। यह हादसा तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक के कारण हुआ, जिससे एक युवक की जान चली गई। अहमदाबाद से मजदूरी कर लौट रहे इन भाइयों का यह सफर उनके परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द बन गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डूंगरपुर में अवैध शराब तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार 3.6 करोड़ के राशन के टेण्डर में हो गया खेल, अंतिम दिन उदयपुर के अखबार में छापा डूंगरपुर का टेण्डर, बड़ा सवाल-डूंगरपुर में क्यों नहीं किया टेण्डर साया, किसको लाभ देने की मंशा!