Site icon 24 News Update

अस्थियों के विसर्जन बाद यज्ञ किया

Advertisements

24 News Update उदयपुर l मेवाड़ प्रताप दल सेवा संस्थान द्वारा लावारिस एवं असहाय परिजनों की अस्थियों को हरिद्वार में सामूहिक विसर्जित किया गया था l इनकी आत्माओं की शान्ति के जलबुर्ज मंदिर परिसर में परिजनो की मौजूदगी में यज्ञ का कार्यक्रम कर आहुतियां परिजनो से करायी l यह जानकारी संस्थान के जिला सचिव राकेश पालीवाल ने देते हुए बताया कि लगभग 70 परिवारो ने भाग लिया l इस अस्थि विसर्जन कार्य में सहयोग करने वाले भामाशाहो एवं कार्यकर्ताओ को उपरना पहनाकर प्रतीक चिह्न दिए गए l यह कार्य संस्थापक लाला सालवी के सानिध्य में आयोजित हुआ जिसमे मोहन सालवी, ओंकार जोशी,शिव शंकर नागदा, बलवंत सालवी, शेर सिंह राठौड़, महिला अध्यक्ष मंजू गहलोत, हेमलता माली, नरेंद्र मनौती, सुनील अहीर, प्रेम राज माली, राजकुमार माली, शैलेन्द्र गावरी, तीर्थपाल सिंह राठौड़ आदि को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम के बाद स्नेह भोजन का आयोजन किया गया l

Exit mobile version