24 न्यूज अपडेट, मुंबई। पेरेंट्स और महिलाओं पर भद्दे कमेंट को लेकर विवादित एपिसोड ने संसद तक हलचल मचा दी है। शिवसेना यूटीबी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मामले को संसदीय जेपीसी समिति में उठाते हुए एक्शन और गाइडलाइंस की मांग की है। 8 फरवरी 2025ः “इंडियाज गॉट लेटेंट“ के विवादित एपिसोड का यूट्यूब पर प्रसारण हुआ था। इस एपिसोड में पेरेंट्स और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिसके बाद दर्शकों और संगठनों की नाराजगी सामने आई। पार्लियामेंट समिति रणवीर अलाहबादिया को नोटिस भेजने पर विचार कर रही है। शो के होस्ट समय रैना, रणवीर अलाहबादिया और अन्य आयोजकों पर केस दर्ज किया गया। विवाद के बाद यूट्यूब ने विवादित एपिसोड हटा दिया है। मुंबई में पुलिस की कार्रवाईः मंगलवार को वर्सोवा में रणवीर अलाहबादिया के घर पुलिस की टीम पहुंची। उन्हें और अन्य शो आयोजकों को जांच में सहयोग के लिए कहा गया है। सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद में कहा कि कॉमेडी के नाम पर अपशब्द बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। ठाणे सांसद नरेश गणपत म्हस्के ने भी कानून बनाने की मांग की। भोपाल में विरोधः संस्कृति बचाओ मंच ने समय रैना और रणवीर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने उन्हें भोपाल न आने की चेतावनी दी। सिंगर बी प्राक ने रणवीर के पॉडकास्ट में जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो में शो की भाषा को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया। यूट्यूबर्स को पुलिस और संसद समिति के सामने पेश होना होगा। सख्त गाइडलाइंस और कंटेंट मॉडरेशन को लेकर चर्चा तेज हो सकती है। इस मामले ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर फ्रीडम ऑफ स्पीच बनाम सामाजिक जिम्मेदारी की बहस को और गहरा कर दिया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संरक्षित वन क्षेत्रों में होटलों के संचालन के सांसद रावत के सवाल का मंत्रालय ने दे दिया गोलमाल जवाब ट्रम्प ने बढ़ाया टैरिफ तो धड़ाम हो गया सेंसेक्स, 1018 अंकों की भारी गिरावट, निवेशकों की वेल्थ ₹9.27 लाख करोड़ घटी