उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगश गोयल द्वारा अवैध हथियारों की घरपकड के अभियान के तहत अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व राजीव राहर वृत्ताधिकारी, वृत्त ऋषभदेव के सुपरविजन में दिलीप सिंह झाला थानाधिकारी खेरवाडा के नेत्तृव में गठित टीम द्वारा गश्त के दौरान अवैध हथियरों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए गांव सरेडी के सुनसान जंगल से अभियुक्त विकास मीणा पिता शंकरलाल परमार निवासी सरेडी, फला सुनारवाव, खैरवाडा जिला उदयपुर को अवैध हथियार एक नाल बोर बंदूक सहित बाद पूछताछ़ गिरफ्तार किया जाकर अवैध हथियार एक नाल बोर बन्दूक को जब्त किया गया। मामले में प्रकरण अन्तर्गत धारा 3/25 आम्र्स एक्ट में दर्ज किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम प्रभारी व सदस्य:-
01. श्री दिलीप सिंह झाला थानाधिकारी, खेरवाडा ।
02. श्री राकेश मेहता हैडकानि. थाना खेरवाडा।
03. श्री सुरेश कानि. थाना खेरवाडा (विशेष भुमिका)।
04. श्री लोकेश कानि. थाना खेरवाडा (विशेष भुमिका)।
05. श्री भरत कानि, थाना खेरवाडा।
अवैध हथियार, एक नाल बोर बन्दूक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisements
