Site icon 24 News Update

खेरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 846 ग्राम अफीम डोडा चूरा व सियाज कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खेरवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी ऋषभदेव श्री राजीव राहर के सुपरविजन में थाना खेरवाड़ा पुलिस ने 846 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी खेरवाड़ा श्री करनाराम मय पुलिस टीम द्वारा 11 फरवरी 2026 को गश्त के दौरान खांडी ओबरी टोल से आगे राजस्थानी ढाबे के बाहर एक संदिग्ध मारुति सुजुकी सियाज कार (आरजे-14 डब्ल्यूसी-4818) को रोका गया। कार पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। पूछताछ में चालक ने अपना नाम नन्दलाल पिता रसीकलाल मीणा, निवासी खांडी ओबरी उपला फला, थाना खेरवाड़ा बताया।
कार की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पास रखी थैली में पीसा हुआ अफीम डोडा चूरा मिला। आरोपी के पास मादक पदार्थ के परिवहन से संबंधित कोई वैध अनुज्ञापत्र नहीं पाया गया। तौल करने पर अफीम डोडा चूरा का वजन 846 ग्राम निकला। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ व सियाज कार को जब्त कर आरोपी नन्दलाल (उम्र 36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई में टीम प्रभारी थानाधिकारी श्री करनाराम के साथ श्री दानवीर सिंह (डैडकानि.), श्री दिलीप (कानि.), श्री भंवर (कानि.) एवं श्री अंशुल (चालक कानि.) शामिल रहे। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Exit mobile version