Site icon 24 News Update

अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही 3 क्विंटल 13.200 किलोग्राम अवैध गांजे के हरे पौधे जब्त, 1 अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक,योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व श्री नेत्रपाल सिंह वृताधिकारी वृत कोटडा (अतिरिक्त प्रभार) के सुपरविजन में श्री अशोक कुमार सिंह थानाधिकारी, कोटडा व श्री धनपत सिंह प्रभारी डीएसटी के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध निम्न 02 कार्यवाही की गई:-

कार्यवाही 01:- पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए टिकमा पिता नरसा निवासी उपली सुबरी के खैत में अवैध गांजे के हरे पोधे कुल वजन 295.30 किलोग्राम जब्त किये जाकर फरार आरोपी टिकमा के विरूद्ध प्रकरण संख्या

123/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही 02:- पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध दुसरी कार्यवाही करते हुए बसा पिता विनिया निवासी उपली सुबरी द्वारा अपने खेत में अवैध गांजे की खेती करना पाया जाने से आरोपी बसा पिता विनिया निवासी उपली सुबरी को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के खेत से अवैध मादक पदार्थ गांजे के हरे पौधे बीज

सहित कुल वजन 17.900 किलोग्राम को जब्त कर प्रकरण संख्या 124/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Exit mobile version