Advertisements
24 न्यूज अपडेट. प्रतापगढ़। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया की अज्ञात युवक की डेड बॉडी कचनारा पड़ाव, शिवना नदी में अरनोद से रतलाम रोड़ के पास पश्चिम दिशा में स्थित एनीकट के अंदर मिली है। उल्लेखनीय है की शव ने जिसने चेक्स वाला शर्ट एवं ब्लेक कलर की जींस पेंट सफेद पट्टी वाली पहने हुए हैं, दांये हाथ पर टेटू बना हुआ है, जिसकी आयु करीब 20-25 वर्ष है। पुलिस विभाग ने अपील की है की अपनेदृअपने क्षेत्र में यदि कोई गुमशुदा हो या कोई इस युवक को जानता हो तो थाना अधिकारी पुलिस थाना कोटड़ी जिला प्रतापगढ़ अरूण खांट उप निरीक्षक, मोबाइल नंबर 9636257383 पर अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 01478222065 पर संपर्क कर सकते है।

