Site icon 24 News Update

अरनिया घोड़ा ग्राम पंचायत के श्रीनगर में खेत पर पिलाई करते किसान पर किया हमला, ग्रामीणों के चिल्लाने पर भाग छूटा पैंथर पास के खेत मे छुपा होने का अंदेशा

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. शाहपुरा के अरनिया घोड़ा ग्राम पंचायत के श्रीनगर गांव में रविवार सुबह खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर जरख ने हमला कर दिया।चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग बचाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों के शोर मचाने पर जरख भाग गया। मिली जानकारी के अनुसार कि किसान नवरतन कुमावत अपने खेत पर सिंचाई कर रहा था।इसी दौरान झाड़ियों में छुपकर बैठे जानवर ने अचानक हमला कर दिया। नवरतन के चिल्लाने पर आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने दौड़कर किसान की जान बचाई। जानवर के हमले से नीचे गिरकर किसान घायल हो गया। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद फॉरेस्टर विश्राम मीणा,थानमल परिहार और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।करीब 10 दिन से क्षेत्र में सक्रिय
फॉरेस्टर विश्राम मीणा ने बताया कि खेत के आसपास वन विभाग की टीम ने फुटप्रिंट का निरीक्षण किया, जिससे यह पुष्टि हुई कि जंगली जीव जरख ( हाइना) है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फुटप्रिंट से पहचान हुई है,क्योंकि लेपर्ड के पदचिह्नों में नाखून के निशान नहीं होते हैं, जबकि आज लिए गए पदचिह्नों में नाखून स्पष्ट नजर आ रहे हैं।
मीणा ने बताया कि गहन छानबीन के दौरान यह पता चला है कि जरख लगभग 10-12 दिनों से इसी क्षेत्र में सक्रिय था। खेतों और रास्तों में मिले उसके मल में जानवरों के बाल और हड्डियां पाई गईं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह यहां अपना शिकार कर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई गई है कि जरख नाहर सागर के पेटा क्षेत्र से मूवमेंट करके इस इलाके में आया है।जरख को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगवा लिया गया है और इसे जल्द ही क्षेत्र में लगाया जाएगा। वन विभाग की टीम लगातार प्रयासरत है और क्षेत्र में उसकी
गतिविधियों पर नजर रख रही है।

Exit mobile version