Site icon 24 News Update

अमेरिका में बर्फीला तूफानः 10 की मौत, हजारों उड़ानें रद्द

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, ओवरसीज। अमेरिका में बर्फीले तूफान में 10 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 5 टेक्सास के हाईवे पर बर्फबारी से हुई दुर्घटना में मारे गए। 2100 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कई राज्यों में स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद हो गए है। ंमिसिसिपी, अलबामा, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, और लुइसियाना समेत दक्षिणी राज्यों में इमरजेंसी घोषित की गई है। टेक्सास से लेकर फ्लोरिडा तक जनजीवन प्रभावित हो गया है। वर्जीनिया में 3 करोड़ लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे खुद को सुरक्षित कर लें। नेशनल वेदर सर्विस ने कहा कि ध्रुवीय भंवर के कारण हालात बिगड़े हैं। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना। कुछ इलाकों में 10 इंच तक बर्फबारी। सड़कें बंद होने से परिवहन और सप्लाई चेन प्रभावित। लोगों से घर के अंदर रहने और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की अपील। लुइसियाना, मिसिसिपी, और अलबामा में 4-10 इंच तक बर्फबारी। सप्ताह के अंत तक मौसम में सुधार की संभावना। लेकिन बर्फबारी रुकने के बाद भी सड़कें और हवाई सेवा सामान्य होने में वक्त लगेगा।यह बर्फीला तूफान अमेरिका के दक्षिणी राज्यों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों और आपातकालीन उपायों से जनहानि को कम करने की कोशिश की जा रही है। जनता से संयम और सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Exit mobile version