Site icon 24 News Update

अमेरिका में न्यू-ईयर मना रहे लोगों को ट्रक से रौंदा:15 की मौत, दर्जनों लोग घायल; पुलिस कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, ओवरसीज डेस्क। अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर एक आदमी ने पिकअप ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 15 की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। बताया गया कि दोपहर 3 बजे व्यस्तम बॉर्बन स्ट्रीट पर हजारों लोग जश्न इकट्ठा हुए थे। नए साल का जश्न चल रहा था कि अचानक एक गाड़ी भीड़ को रौंदते आगे आ गई। उसके बाद एक व्यक्ति पिकअप ट्रक से बाहर आया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें हमलावर की मौत हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिस वाले भी घायल हो गए। हमलावर की पहचान शमसुद्दीन जब्बार (42) के तौर पर हुई है। जांच एजेंसियों ने बताया कि जब्बार टेक्सास स्टेट का रहने वाला है और 2007 से 2020 तक अमेरिकी सेना में भी रहा। सेना ने उसकी अफगानिस्तान में भी तैनाती की थी। ट्रक हमला करने से पहले जब्बार ने कई वीडियो बनाए इसमें वह परिवार को मारने की बात कह रहा है। वह चाहता था कि इस हमले को कवर करने के लिए परिवार हादसे वाली जगह पर मौजूद रहे। इस काम में किसी अन्य के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।पुलिस सुपरिटेंडेंट ऐनी किर्कपैट्रिक ने जब्बार को आतंकवादी बताया।ऐसा लगता है कि हमला जानबूझकर यह सब किया गया।

Exit mobile version