24 न्यूज अपउेट, यूपी डेस्क। हाथरस से बुरी खबर आ रही है यहां पर भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें 122 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई व 150 से अधिक भक्त घायल होने का समाचार है। कई की हालत गंभीर हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। एटा सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 122 की मौत की पुष्टि हो गई है। बाकी शव सीएचसी सिंकदराराऊ में हैं व वहां पर करीब 150 से ज्यादा लोग एडमिट हैं। शवों का पंचनामा बनवाया जा रहा है जिसके बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हादसे के बाद हालात भयावह व अफरा तफरी के हो गए हैं। घायलों और मृतकों को बस-टैंपों में डालकर जिला अस्पताल ले जाया गया है। सीएम योगी ने एडीजी आगरा और कमिश्नर को अलीगढ़ पहुंचने के आदेश दिए हैं। डीएम और एसपी मौके पर हैं। सत्संग में 15 हजार से अधिक लोग आए थे। अस्पताल में हालात यह हो गए हैं कि एक साथ इतनी संख्या में घायल पहुंचे कि अस्पताल के बाहर लोगों को जमीन पर ही लेटना पड़ा है। सरकारी अस्पताल फुल हो गए हैं व प्राइवेट रिजर्व किए गए हैं। लोगों का हुजूम भीड़ और लाशों के बीच अपनों को तलाश रहा है। बताया जा रहा है कि सत्संग खत्म हो गया था। एक साथ लोग निकल रहे थे व हॉल छोटा ही था। वहां का गेट पतला था तभी पीछे से धक्का आया और पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे पर गिर पड़े तथा कुचल गए। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस वजह से 150 से अधिक लोग घायल हो गए। आपको बता दें कि भोले बाबा उत्तर प्रदेश के एटा जिले की पटयाली तहसील के गांव बहादुर नगरी के रहने वाले हैं। उन्होंने 26 साल पहले सरकारी नौकरी छोड़कर प्रवचन शुरू किया था। उन्होंने अपने प्रवचन में बताया था कि वे गुप्तचर ब्यूरो में नौकरी करते थे। साकार विश्व हरि भोले बाबा के अनुयायी पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड में ज्यादा हैं।सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चलते सदन के बीच हाथरस घटना का जिक्र किया। मोदी ने संसद में कहा- यूपी के हाथरस में जो भगदड़ हुई उनमें अनेक लोगों की मौत की दुखद जानकारी मिली। हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी राज्य सरकार के संपर्क में हैं। मैं सदन के माध्यम से सभी को यह भरोसा देता हूं कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मची, 40 की मौत, 122 से ज्यादा लोग बेहोश बचके रहना रे ‘बाबा’ : ग्राउंड पर पड़े शव, बाबा हो गया अंडरग्राउंड, रातभर चले पोस्टमार्टम, एफआईआर में भोले बाबा का नाम तक नहीं, खुफिया तंत्र ने चेता दिया था पर नहीं माने, मौके से साक्ष्य मिटाने की कोशिश, आस-पास के खतों में फेंका मृतकों का सामान