24 न्यूज अपडेट, दार्जिलिंग। अगरतला से पश्चिम बंगाल के सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस सिलीगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास रुइधासा में रेड सिग्नल होने से ट्रेक पर रुकी हुई थी। तभी पीछे से आ रही मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। मालगाड़ी के इंजन पर एक्सप्रेस ट्रेन का एक डिब्बा हवा में लटक गया। दो डिब्बे पटरी से उतर गए। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, रेलवे और बंगाल के अधिकारी जुटे हैं। नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची दे ने मीडिया को बताया कि जिस ट्रैक पर हादसा हुआ है, उसे रात तक चालू कर दिया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दार्जिलिंग पहुंचने वाले हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा – दार्जिलिंग के फांसीदेवा इलाके में एक रेल दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुःख हुआ। राहत बचाव काम और लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अब तक 15 लोगों की मौत व 60 के घायल होने की खबर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि ’’बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी ने यह भी घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रेल हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, ’’पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुए रेल हादसे में लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ’’पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुआ रेल हादसा बहुत दुखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसकी घोषणा रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है। उन्होंने सोमवार को एक्स पर लिखा, ’’पीड़ितों को बढ़ी हुई अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी; मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से चोटिल को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।’’ इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा कि रेलवे के “एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ पूरे तालमेल के साथ काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।“ बता दें कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। न्यू जलपाईगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस पर पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। मालगाड़ी से टक्कर के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गये। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25-30 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। मौके पर पहुंची राज्य सरकार और रेलवे की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गई हैं। हालांकि वहां जारी बारिश के कारण राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है। स्थानीय लोग भी उनकी मदद कर रहे हैं। मौके पर मौजूद राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “हमें आशंका है कि कुछ और लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। इसलिए हम फिलहाल गैस कटर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। गैस कटर के इस्तेमाल से उनकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। चूंकि हम अभी मैन्युअल प्रक्रिया का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए बचाव कार्य की रफ्तार धीमी है। बारिश के कारण मुश्किल बढ़ गई है।“ Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दार्जिलिंग ट्रेन हादसे में 15 की मौत, 60 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के नाम 2 लाख व घायलों को 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा 24 News Update 17 06 2024 Epaper- 107