24 न्यूज अपडेट उदयपुर। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए राजस्थान के अधीनस्थ चयन बोर्ड ने एक और कदम उठाते हुए परीक्षार्थियो को ऑनलाइन एसएसओ आईडी पर ओएमआर शीट उपलब्ध करवाएगा। यूजीसी नेट परीक्षा की तर्ज पर यह प्रयोग किया जा रहा है। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट को ऑनलाइन किया जाएगा। बोर्ड ओएमआर शीट को ऑनलाइन करने के लिए सेटअप लगा रहा है। यह काम पूरा होने के बाद जल्द ही इसे लागू कर दिया आएगा। इस प्रक्रिया से अभ्यर्थियों के मन में बोर्ड के प्रति विश्वास बढ़ेगा और ओएमआर शीट को लेकर पारदर्शिता आएगी। बोर्ड के अनुसार भर्ती परीक्षा के लिए जैसे ही ओएमआर शीट बोर्ड कार्यालय में आएगी। उनको 2 से 4 दिन में स्कैन करके अभ्यर्थी के एसएसओ आईडी पर उपलब्ध करा दी जाएगी। यह पूरी कवायद प्रारंभिक आंसर की जारी होने से पहले ही पूरी कर ली जाएगी। बोर्ड ने ओएमआर शीट को स्कैन करने के लिए कार्यालय में खुद का पूरा सिस्टम तैयार कर लिया है। वर्तमान में परीक्षा के बाद अभ्यर्थी को ओएमआर शोट की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराई जाती है। कई बार यह साफ नहीं दिखाई देती है या फिर यह खो जाती है। ऐसे में कई विद्यार्थी आरटीआई लगाकर अपनी ओएमआर शीट मांगते हैं। ओएमआर शीट को ऑनलाइन करने से यह समस्या भी दूर हो जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुणे पोर्श केस : टल्ली था बेटा, डॉक्टरों को 50 लाख में पटाकर मां का सेंपल दे दिया, मां गिरफ्तार सार्वजनिक सूचना में लिखा-ताहिर फखरूद्दीन को बोहरा समुदाय का 54वां दाई मान व्यवहार करने वाले परिणामों के जोखिम के लिए खुद जिम्मेदार