नगर परिषद की टीम ने तोड़ा अवैध निर्माण 24 न्यूज अपडेटdesk24newsupdate@gmail.comडूंगरपुर। वसुंधरा विहार कॉलोनी के पास मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान विरोध करते हुए आई महिलाए बुलडोजर की बकेट में सो गई। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को हटाया और फिर अतिक्रमण किए परकोटे और एक पक्की कोठरी को गिरा दिया। नगर परिषद आयुक्त प्रभुलाल भाभोर के साथ नगर परिषद और कोतवाली पुलिस की टीम मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे। वसुंधरा विहार रोड पर अतिक्रमी की ओर से बनाई गई पत्थरगढ़ी के साथ जमीन की नपती की गई। परकोटे के अंदर एक पक्का कमरा बनाया हुआ था। जिसमें बिजली कनेक्शन भी किया हुआ था। परिषद ने पहले बिजली कनेक्शन कटा। नपती के दौरान कुछ महिलाएं मौके पर पहुंच गई। नपती की जा रही जमीन को अपना बताते हुए विरोध जताया। लेकिन नगर परिषद ने नपती के बाद लोहे के गेट पर लगा ताला दिया। वहीं कमरे का ताला तोड़कर उसमें खड़ी बाइक और अन्य सामान को बाहर निकाल दिया। इसके बाद बुलडोज़र से परकोटा तोड़ना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान विरोध कर रही महिलाएं बुलडोजर के सामने आ गईं और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोकने का प्रयास करने लगीं। एक महिलाएं बुलडोजर के बकेट में आकर सो गईं। जिस पर महिला पुलिसकर्मियों ने आकर महिलाओं को हटाया। इसके बाद पहले परकोटा और फिर कमरे को तोड़ दिया गया। आयुक्त प्रभुलाल भाभोर ने बताया की अतिक्रमण को लेकर पातेला एक स्कूल के सामने भी कार्रवाई की जानी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation साली ने की साथ रहने की जिद, कर दिया मर्डर डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के नाम पर 2.98 लाख की ठगी