उदयपुर। स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर लंबे समय से राजनीति के खेल में मैराथन पारी खेलने का इंतजार कर रहे हैं मगर कहीं से भी कोई बड़ा मौका नहीं मिलता नजर आ रहा है। अब समाज की जाजमपर समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त करने की बात करते हुए इस रास्ते से अपने राजनीतिक सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त करते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन संस्थान की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक गार्डन रोड स्थित होटल मुकुंद विला के सभागार में पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष श्री के के गुप्ता के मुख्य सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक के विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल श्रीमती वीणा अग्रवाल समाज के वरिष्ठ एवं जिला सम्मेलन के संरक्षक सुरेश मित्तल उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल ने की।
प्रथम परिचयात्मक बैठक को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमारा समाज अपना राजनीतिक भविष्य बनाने की दिशा में चिंतन और मनन करें क्योंकि हमारे अग्रवाल समाज का प्रतिनिधित्व राजनीति में बिल्कुल नगण्य सा प्रतीत हो रहा है इसके अतिरिक्त हमारे समाज के युवाओं को भी राजनीति के क्षेत्र में आगे आना चाहिए क्योंकि भविष्य युवाओं का ही है और यदि हमारे समाज का युवा जनप्रतिनिधि बनकर किसी बड़े पद पर आसीन होता है और जब समाज के किसी व्यक्ति का सरकारी तंत्र के साथ में आवश्यक कार्य पड़ता है तब वही समाज का युवा जो जनप्रतिनिधि के बड़े पद पर आसीन है आपका काम आसानी से स्वीकृत करवा सकता है क्योंकि राजनीति क्षेत्र ऐसा कार्य क्षेत्र है जिसमें यदि आपके समाज से जुड़ा हुआ व्यक्ति किसी बड़े औहदे पर नहीं है तो आपको भी ज्यादा तवज्जो नहीं मिलती है। आज प्रशासन में भी यदि किसी समाज बंधु को काम पड़ जाए तो उसे वहां जाकर सिर्फ और सिर्फ प्रताडि़त होने के सिवा कुछ भी नहीं होने वाला वह थक हार कर अपने को कोसता हुआ वापस घर बैठ जाएगा
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अग्रवाल समाज को सिर्फ वोट बैंक नहीं समझे क्योंकि हमारा समाज वह समाज है जो वोट तो रखता ही है लेकिन इसके साथ ही यह समाज आर्थिक दृष्टिकोण से सहायता और अनुदान देने में भी सबसे अग्रणी रहता है। राजनीतिक दलों को भी यह तथ्य अवश्य संज्ञान में रखना चाहिए। हमारा समाज मांगने वाला समाज नहीं है बल्कि हम दातार की श्रेणी में आते हैं। हमारी कुलदेवी महालक्ष्मी जी की भी असीम अनुकंपा है कि अग्रवाल समाज बंधु बड़े-बड़े उद्योग घरानो से आते हैं।
उन्होंने कहा कि उदयपुर विधानसभा सीट से जब भारतीय जनता पार्टी से टिकट की दावेदारी की गई तब उनके बायोडेटा में कमियां निकालकर यह बताया गया कि कार्य उपलब्धियां बाहर की है। इसके साथ ही मुझे यह कहा गया कि आप उदयपुर के बाहर से हैं। तो मेरे राजनीतिक जीवन पर प्रश्न लगाने वालों से मैं यह कहना चाहता हूं कि मेरी कार्य उपलब्धियां बाहर की है परन्तु डूंगरपुर नगर में जाकर पूछे कि केके गुप्ता द्वारा सभापति कार्यकाल में ऐसे क्या नवाचार अपनाते हुए कार्य किए गए थे कि आज आपका डूंगरपुर नगर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संचय व जल संरक्षण, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, बेरोजगारों को रोजगार, पर्यटक के क्षेत्र में विश्व पटल पर जाना पहचाना जाता है जिसकी सराहना देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह विभिन्न आयोजनों में करते रहते हैं।
नव मनोनीत जिलाध्यक्ष श्री मदन लाल अग्रवाल ने समस्त अतिथियों एवं उपस्थित उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन संस्थान की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी का स्वागत करते हुए आने वाले दो वर्षों में समाज की एकजुटता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं सेवा कार्यों के साथ समाज की सभी समाज जनों को साथ लेकर अपने भावी कार्यों के बारे में विचार व्यक्त किए।
प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में और सेवा कार्यों में समाज जनों को अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता प्रदान करनी चाहिए तभी समाज की एकजुटता एवं शक्ति का संचार होगा।
प्रदेश की उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा अग्रवाल ने सभी महिला पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं का यदि पूर्ण सहयोग लिया जाए और उनके कार्य को सही समय पर और सही रूप में आकलन किया जाए तो महिलाएं समाज की दशा और दिशा बदलने में सक्षम है।
इससे पूर्व प्रारंभ में उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन संस्थान की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के प्रथम परिच्यात्मक बैठक में भगवान श्री अग्रसेन जी एवं माता महालक्ष्मी की तस्वीर पर मलयार्पणकर दीप प्रज्वलन किया। तत्पश्चात पूर्व जिला अध्यक्ष महामंत्री युवा समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष महामंत्री एवं महिला समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री का उपरणा पहना कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने विगत 4 वर्षों में संस्थान के कार्यों को गति देने के लिए समाज के सभी वरिष्ठ जनों भामाशाह एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिलने से उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन संस्थान ने विगत 4 वर्षों में ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण किया।
इस अवसर पर युवा सम्मेलन के अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल एवं महिला सम्मेलन की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला गुप्ता ने आगामी 2 वर्ष 2024 -26 के लिए अपने संकल्पना को सदन में रखा और सेवा के माध्यम से समाज को एकजुट करने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित संरक्षक श्री प्रकाश अग्रवाल श्री सुरेश मित्तल श्री हरिश सिंगल परामर्शदाता श्री नटवरलाल खेतान विशेष आमंत्रित सदस्य ओमप्रकाश अग्रवाल जिला अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल महामंत्री चंचल कुमार अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष सुधा अग्रवाल,महामंत्री पुष्पलता अग्रवाल,उपाध्यक्ष जगदीप मंगल घनश्याम मंगल संगठन मंत्री विमल मंगल सांस्कृतिक मंत्री सीपी बंसल कार्यक्रम संयोजक रविंद्र अग्रवाल कार्यक्रम सह संयोजक राजेश अग्रवाल जिला सह मंत्री श्री सुरेश अग्रवाल सहित राकेश गुप्ता संजय खेतान दीपेश मित्तल श्यामसुंदर गोयल सत्यनारायण गर्ग कैलाश मोर दिनेश गर्ग सत्यनारायण गुप्ता हिमकुमार ऐरन गौरव बंसल सुशील मेड़तिया भजनलाल गोयल प्रेम मोहन गर्ग राजेश अग्रवाल अरविंद मोर रमेश तायलीया युवा सम्मेलन के जिलाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल महामंत्री नलिन गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल उपाध्यक्ष हनुमान गुप्ता महिला समिति अध्यक्ष सुशीला गुप्ता महामंत्री नीतू गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजना मित्तल कोषाध्यक्ष नीलम अग्रवाल को ऊपरणा धारण करा मनोनयन पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चंचल कुमार अग्रवाल ने किया धन्यवाद की रस्म वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण गुप्ता ने प्रदान की।
अग्रवाल समाज को राजनीतिक भविष्य के लिए चिंता और चिंतन करने की आवश्यकता : केके गुप्ता,,,,,उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन संस्थान की प्रथम परिचयात्मक बैठक

Advertisements
