Site icon 24 News Update

जूम लिंक पर 5 घंटे चला अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन, इंटरनेट के माध्यम से मिले जीवन साथी

Advertisements


उदयपुर। अग्रवाल समाज की ओर से जूम लिंक पर द्वितीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन हुआ जिसमें युवक युवतियों ने भारी उत्साह दिखाया। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय एंड हेल्प फाऊंडेशन संस्थान की ओर से अग्रवाल युवक युवतियों के लिए जूम लिंक द्वारा द्वितीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर करवाया गया। प्रदेश अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि संस्थापक धर्मेंद्र अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्निश अग्रवाल महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रुचि अग्रवाल द्वारा अग्रवाल समाज के युवक युवतियों के लिए एक अनोखी पहल ऑनलाइन रिश्ते करवाने की चलाई गई।  ऑनलाइन सम्मेलन 1 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6 बजे संपन्न हुआ। प्रत्येक प्रत्याशी को अपनी बात रखने के लिए 3 मिनट दिए गए, 250 प्रत्याशियों ने अपना परिचय दिया प्रथम चरण में  सभी प्रोफेशनल  चार्टर्ड अकाउंटेंट, सी.एस. डॉक्टर,इंजीनियर, गवर्नर टीचर,व्यापारी,उद्योगपति आदि विविध वर्ग के युवक युवतीयो ने ऑनलाइन आकर स्वयं अपना परिचय दिया था। इसके  द्वितीय चरण में सभी वर्गो के प्रत्याशी सर्विस क्लास, बिजनेसमैन,साथ ही तलाकशुदा विधुर (ओपन टू ऑल) ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया। परिचय सम्मेलन में शामिल सभी प्रत्याशियों और उनके अभिभावकजन लगातार 5 घंटे तक सम्मिलित होकर अपार उत्साह दिखाया। इस सम्मेलन की सबसे खास विशेषता यह रही कि मंच पर अधिकतर युवतियों ने आकर अपना परिचय दिया और शुरू से लेकर अंत तक परिचय सम्मेलन से जुड़ी रहीं।
फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि अग्रवाल समाज हमेशा से ही राष्ट्र के निर्माण में अपने आप में अग्रणी रहा है उसी कड़ी में इस ऑनलाइन सम्मेलन के द्वारा प्रत्याशी को आमने-सामने बैठकर मनपसंद जीवनसाथी चुनने का अवसर उपलब्ध करवाया गया। ऑनलाइन परिचय सम्मेलन कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्निश अग्रवाल रुचि अग्रवाल धर्मेंद्र अग्रवाल द्वारा भगवान अग्रसेन महाराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष हरीश अग्रवाल और कोटा जिला अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल द्वारा किया गया और नीतू गुप्ता पूर्वा धानी नीतू जालान  ने इनका पूरा सहयोग दिया। सुनील खेतान एवं दामोदर अग्रवाल द्वारा सभी प्रत्याशियों के लिए समाज हित में दो मिनट का उद्बोधन दिया गया। उन्होंने भी इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज में एक अलग जागरुकता आएगी एवं इस तरह के कार्यक्रम से कई प्रकार की परेशानियों से आवेदक मुक्त होगा।  यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी जिलों के पदाधिकारी ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
जिला उदयपुर में इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नीतू गुप्ता जिला अध्यक्ष रेखा अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपिका अग्रवाल महामंत्री रितु अग्रवाल कोषाध्यक्ष अनीता अग्रवाल , सोनाली बंसल निकिता अग्रवाल अनीता अग्रवाल ममता अग्रवाल सपना अग्रवाल लीलावती अग्रवाल वर्षा जैन एवं आदि पदाधिकारी अपनी टीम के साथ प्रात: से ही प्रत्याशियों का ऑनलाइन परिचय कराने में जुटी रही और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया। परिचय सम्मेलन में 500 से अधिक अभिभावक भी सम्मिलित हुए।
प्रदेशाध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन परिचय सम्मेलन के मुख्य उद्देश्य के अंतर्गत राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी का यह मानना है कि इस प्लेटफार्म से दुनिया के हर कोने में बैठे प्रत्याशी एक मंच पर अपने मन की बात रख सके जिससे समय  की बड़ी बचत होती है।  आज के परिपेक्ष में सुयोग्य जीवनसाथी का चयन करना बहुत बड़ी समस्या हो चुकी है सुगमतापूर्वक युवक युवतियों का चयन हो जावे यह परिवारजन और अभिभावकों के लिए भगवान के वरदान के समान है इसके अलावा आज हर प्रत्याशी को मंच पर आने में झिझक होती है और वह नौकरी पेशे के चलते ऑफलाइन परिचय सम्मेलन  में सम्मिलित नहीं हो पाता है। इसका सबसे ज्यादा फायदा अभिभावक  को हुआ है जिन्हे बिना खर्चे प्रत्याशियो को देखने और सुनने का मौका मिला।फाउंडेशन का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों के अविवाहित बेटे बेटियो का संबंध कराना है ताकि उनके माता-पिता को भी सुविधा हो सके जो इस समस्या से जूझ रहे हैं।
गुप्ता ने बताया की प्रथम चरण का परिचय सम्मेलन की सफलता और प्रत्याशियों की मांग पर द्वितीय ऑनलाइन सम्मेलन के जूम लिंक द्वारा करवाया गया ।

Exit mobile version