24 न्यूज अपउेट उदयपुर, 2 जुलाई। भारतीय सेना की ओर से उदयपुर खेलगांव में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली-2024 के दूसरे दिन मंगलवार को लगभग 1000 अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।कर्नल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को 10वीं पास ट्रेडमैन पद के लिए विभिन्न जिलों के 700 तथा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए राजसमंद और बारां जिलों के 300 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन के पश्चात तड़के खेलगांव परिसर में तैयार किए गए ट्रेक पर 1600 मीटर की दौड़ हुई। दौड़ में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न ग्राउण्ड टेस्ट हुए। इसमें अभ्यर्थियों ने अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात दस्तावेज सत्यापन किया गया। वहीं पहले दिन सफल रहे अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय मुआयना भी किया गया। कर्नल सिंह ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली 10 जुलाई तक चलेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राहुल गांधी के विवाह के लिए किया टोटका, मेंढक और मेंढकी की करवाई शादी जलापूर्ति लाइन में लगाए गए ऑनलाइन बूस्टर जब्त किए