24 न्यूज अपडेट उदयपुर। स्थानीय उपखंड झाड़ोल के ग्राम कोल्यारी में मगवास निवासी अध्यापक नरेश लोहार के प्रयासों से अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई द्वारा उदयपुर के व्यवसाई दीपक जोठा के सहयोग से बाबा रामदेव मंदिर परिसर कोल्यारी में चार विधवा महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन भेंट की गई । साथ ही मशीनों का रखरखाव करना भी बताया गया जिससे ये महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सके। अध्यापक नरेश लोहार द्वारा क्षेत्र में महिलाओ और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई द्वारा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से अब तक मगवास,बिच्छीवाड़ और कोल्यारि में दो दो माह के निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किए गए है साथ ही क्षेत्र की सैनिक विधवा और अन्य विधवा महिलाओ को निःशुल्क सिलाई मशीन उपलब्ध करवा कर उनको व्यवसाईक संबल देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास भी किया गया है,वितरण कार्यक्रम में समस्त लाभार्थी महिलाओ द्वारा अंत्योदय फाउंडेशन तथा भामाशाह दीपक जोठा का आभार व्यक्त किया गया।
अंत्योदय फाउंडेशन ने विधवा महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन भेंट की

Advertisements
