24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर, 19 मार्च: उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग निर्णायक विनोद साहू को दिल्ली में 22 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाली खेलो इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने जानकारी देते हुए बताया कि विनोद साहू 21 मार्च, शुक्रवार को इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि साहू इससे पहले भी 2023 में खेलो इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मुख्य तकनीकी अधिकारी रह चुके हैं। वर्तमान में वे राजस्थान के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग निर्णायक (कैटेगरी-वन) हैं और कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा अधिकृत इंडियन पैरा पावरलिफ्टिंग कमेटी ने उन्हें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है। इस अवसर पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रेश सोनी, कमलेश शर्मा, गौरव साहू सहित अन्य पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने विनोद साहू को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अंतरराष्ट्रीय निर्णायक विनोद साहू खेलो इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त

Advertisements
