Site icon 24 News Update

स्कूलों में चोरी करने वाली गैंग पकड़ी, 19 चोरियां कुबूलीं, उदयपुर में मादड़ी से चुराए टेंपो का कर रहे थे वारदात में इस्तेमाल

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। स्कूलों में चोरियां करने वाली एक गैंग को सदर थाना पुलिस ने पकड़ा है। इस गैंग के 2 बदमाशों नारू शाह व लतीफ शाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने 19 वारदातें करना कुबूल किया है। चोरी का माल बरामद किया गया हैं। बदमाश चोरी की वारदातों में चोरी का ही लोडिंग ऑटो व बाइक का इस्तेमाल कर रहे थे ताकि पकड में ना आएं। सदर थाना प्रभारी उगमाराम ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के आदेश परएएसपी पारसमल जैन के सुपरविजन और डीएसपी श्यामसुंदर विश्नौई के निर्देशन में पुलिस, डीएसटी व साइबर सैल की टीम गठित की गई। विगत कुछ माह से सदर सर्किल के काल्याखेडा, रीछडा, सिदडियास व भडाणी खेडा मे स्थित सरकारी विद्यालयों में रात में ताले तोडक़र पोषाहार सामग्री, खेलकूद सामग्री व इलेक्ट्रॉनिक सामग्री वगैरह ले जाने संबधी चोरी की जा रही थी। तकनीकी सहायता व वैज्ञानिक अनुसंधान व परपंरागत पुलिसिंग से जांच करते हुए दो आरोपी बड़ीसादड़ी रोड़ निकुंभ चित्तौडग़ढ़ हाल जामा मस्जिद व ईदगाह के पास डूंगला निवासी नारू शाह 30 पुत्र रज्जाक शाह और खटीक मोहल्ला बीगोद हाल महताब के भट्टे के पास गोपालपुरा रोड मस्जिद के पास हुसैन कॉलोनी शास्त्रीनगर निवासी लतीफ शाह 35 पुत्र बाबु शाह को गिरफ्तार किया है।
ये बदमाश चोरी की वारदात के दौरान चोरी का लोडिंग टेंपो और चोरी की बाइक्स का इस्तेमाल करते थे। इन आरोपितों की निशानदेही से पुलिस ने 38 गैस सिलेण्डर, प्रिन्टर, लेपटॉप, इन्वर्टर, बैट्री, गेहूं व चावल आदि के साथ ही वारदात में काम लिये वाहन बरामद किये हैं। इनमें टेंपो तेलियो का मोहल्ला मादडी, उदयपुर, जबकि दो बाइक दशहरा मैदान निम्बाहेड़ा से चोरी की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ दीवान जयप्रकाश शर्मा, कांस्टेबल सचदेव का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version