Site icon 24 News Update

चोरी के माल के बंटवारे को लेकर लड़ते पकड़ी गई गैंग, 5 आरोपी गिरफ्तार, ढाबों पर बसों के रूकते ही पार कर लेते थे सवारियों का कीमती सामान

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, निम्बाहेडा। ढबों पर बसें आकर रूकती और गैंग अपना काम शुरू कर देती। एक बदमाश बस में सवारी बनकर घुसता, दूसरा गेट पर खड़ रहता। कीमती सामानों पर हाथ साफ कर तुरंत वाहन में सवार होकर मौके से भाग छूटते। बरसों से गैंग चल रही थी, माल भी खूब बन रहा था लेकिन जब बंटवारे की बात हुई तब आपस में झगड़ने लगे। पुलिस ने छोटे मोटे बदमाश समझ कर पकड़ा लेकिन कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि गैंग के सभी बदमाश बहुत छंटे हुए और शातिर हैं। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी व सदर निंबाहेड़ा पुलिस ने चोरी के माल में बंटवारे को लेकर आपस में विवाद करने वाले मध्य प्रदेश के धार जिले के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि हाईवे पर होने वाले अपराधों में अन्य अपराधों के साथ बसों में यात्रियों के समान को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला टीम व समस्त सीआई को अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी गई। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए विशेष निर्देश दिए थे। जिला टीम को सूचना मिली कि पुलिस थाना सदर निंबाहेड़ा के रानीखेड़ा चौराहे पर पांच संदिग्ध व्यक्ति मिले जो माल के बंटवारे में गड़बड़ी की बात को लेकर आपस में ही विवाद कर रहे हैं। जिला टीम ने सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस को तत्काल अवगत कराया। थाने से एएसआई सुन्दर पाल जाप्ते सहित रानीखेड़ा चौराहे पर पहुंचे जहां पांच व्यक्ति विवाद कर रहे थे, जिन्हें पुलिस टीम ने समझाने का प्रयास किया। पांचों व्यक्ति मध्य प्रदेश के धार धर्मपुरा निवासी सरफराज खान पुत्र गफ्फार खान, खेरवा जागीर निवासी अल्लार खान पुत्र मस्जिद खान, आबिया खान पुत्र जमाल खान, मेहंदी हुसैन पुत्र आबिया खान, उखल्दा उर्फ सडकपुरा निवासी मोहसिन खान पुत्र मोहम्मद खान पुलिस से लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो गए। पुलिस ने सभी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया। पूछताछ में बसों से पर्स से गहने, नकदी एवं महंगे पार्सल की चोरी कर लेते। हाईवे की होटल में रात्रि में बसें रूकती, उस समययात्री खाना खाने, चाय पीने एवं पानी जाने के लिए उतरते, व्यक्तियों में से एक बस के अंदर घुसकर और दूसराएंट्री गेट पर रहकर चढ़ने वालों पर नजर रखत। अंदर गया व्यक्ति पलक झपकते ही माल पार कर अपने वाहन से तुरंत निकल लेते। आरोपी अधिकतर एसी बसों पर ही ऐसा अपराध करते हैं, क्योंकि एसी बसों में सवारी के पास ज्यादा सामान होने की संभावना होती हैं। आरोपी इस प्रकार की घटनाएं करने के अभ्यस्त हैं। जिन्होंने पूर्व में दौसा, भरतपुर, कोटपुतली के साथ आगरा यूपी और साबला गुजरात में भी इस तरीके का अपराध करना बताया हैं। निंबाहेड़ा सदर थाने पर आरोपियों से निरंतर पूछताछ जारी हैं। कार्रवाई में जिला विशेष टीम गोरधन सिंह प्रभारी जिला विशेष टीम, हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह कांस्टेबल ललित सिंह, चन्द्रकरण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, अजय व दुर्गा राम। वहीं सदर निम्बाहेडा पुलिस टीम सी आई संजय शर्मा , ए एस आई सुन्दर पाल हेड कांस्टेबल प्रमोद, कांस्टेबल सूर्यभान सिंह, बहादुर सिंह व नरपाल सिंह शामिल रहे।

Exit mobile version