Site icon 24 News Update

सोने ने दिया बंपर रिटर्न, केवल 27 दिन में आई 4,379 रुपए की तेजी

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. नई दिल्ली। जिन लोगों ने 1 मार्च को सोना खरीदा, आज उनकी बल्ले-बल्ले हो गईं। सोने की कीमतों ने केवल 27 दिन में 4,379 रुपए का उछाल दिया है जो ऑल टाइम हाई है। आज 10 ग्राम सोना 137 रुपए महंगा होकर 66,971 रुपए के नए स्तर पर पहहुंच गया। इससे पहले 21 मार्च को सोने ने 66,968 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। चांदी की कीमतों में भी आज मामूली तेजी आई व यह 14 रुपए महंगी होकर 74,011 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। 2023 में चांदी ने 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड स्तर बनाया था। सोने का लॉन्ग मार्च अब भी जारी है। इस बार मार्च में सोने की कीमत में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। 1 मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 28 मार्च को 66,971 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया। अब तक इसकी कीमत में 4,379 रुपए तेज हो चुकी है। चांदी भी 69,977 रुपए से बढ़कर 74,011 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि दुनियाभर में मंदी की आशंका से लोग सोने में इन्वेस्ट कर रहे हैं जिससे कीमतें बढ रही हैं। मंदी के चलते दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं। ट्रेड पंडितों का कहना है कि सोना 70 हजार तक जा सकता हैं।

Exit mobile version