24 News Update जयपुर। दिवाली पर सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (प्ठश्र।) के अनुसार सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 2,854 रुपए घटकर 1,26,730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले 17 अक्टूबर को सोने ने 1,29,584 रुपए प्रति 10 ग्राम का अब तक का सर्वाधिक स्तर (ऑल टाइम हाई) छुआ था। वहीं, चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को चांदी 9,130 रुपए टूटकर 1,60,100 रुपए प्रति किलो पर आ गई। इससे पहले यह 1,69,230 रुपए प्रति किलो थी। 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। इस हिसाब से चांदी अब तक करीब 18,000 रुपए सस्ती हो चुकी है।
📈 इस साल अब तक सोना ₹50,568 और चांदी ₹74,083 महंगी
हालांकि दीर्घकालिक नजरिए से देखा जाए तो 2025 में सोने और चांदी दोनों में बड़ी तेजी बनी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1,26,730 रुपए तक पहुंच गया है। यानी अब तक इसमें 50,568 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं, इसी अवधि में चांदी का भाव 86,017 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 1,60,100 रुपए प्रति किलो हो गया है, यानी लगभग 74,083 रुपए की तेजी आई है।
दिवाली पर सोना 3 हजार, चांदी 9 हजार रुपए सस्ती

Advertisements
