Site icon 24 News Update

त्योहारी मांग से बना रिकॉर्ड, सोना 80 हजार के करीब पहुंचा, चांदी 95 हजारा के करीब

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. दिल्ली। दीपावली नजदीक आने के साथ ही बाजार में सोने और चांदी की डिमांड में जबर्दस्त इजाफा हो गया हैं स्टैंडर्ड सोने की कीमत ने ने आज अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में स्टैंडर्ड सोने की कीमत बढ़ाकर 79 हजार 500 रुपए ऑल टाइम हाई पर देखी गई। चांदी प्रति किलो 94 हजार 900 रुपए पर है। दुनिया में अस्थिरता व त्योहारी मांग इसका प्रमुख कारण बताया जा रहा है। तेजी का यह सिलसिला आगे भी बना रहेगा। भारतीय बाजार में भी दीपोत्सव पर चांदी व सोने की खूब बिक्री होती है। ऐसे में मांग को देखते हुए भाव तेज हो रहे है। स्टैंडर्ड सोने की कीमत नित नए रिकॉर्ड बना रही है। पहली बार 80 हजार रुपए के करीब सोना आ गया है जिससे खरीददारों के होंश उड़े हुए हैं। दीपावली तक कहा जा रहा है कि स्टैंडर्ड सोने की कीमत बढ़ाकर 85 हजार पार हो सकती है। जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79 हजार 500 रुपए पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 73 हजार 900 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 60 हजार 700 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 47 हजार 800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत 94 हजार 900 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। दीपावली नजदीक आने के साथ ही बाजार में सोने और चांदी की डिमांड में जबर्दस्त इजाफा हो गया हैं स्टैंडर्ड सोने की कीमत ने ने आज अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में स्टैंडर्ड सोने की कीमत बढ़ाकर 79 हजार 500 रुपए ऑल टाइम हाई पर देखी गई। चांदी प्रति किलो 94 हजार 900 रुपए पर है। दुनिया में अस्थिरता व त्योहारी मांग इसका प्रमुख कारण बताया जा रहा है। तेजी का यह सिलसिला आगे भी बना रहेगा। भारतीय बाजार में भी दीपोत्सव पर चांदी व सोने की खूब बिक्री होती है। ऐसे में मांग को देखते हुए भाव तेज हो रहे है। स्टैंडर्ड सोने की कीमत नित नए रिकॉर्ड बना रही है। पहली बार 80 हजार रुपए के करीब सोना आ गया है जिससे खरीददारों के होंश उड़े हुए हैं। दीपावली तक कहा जा रहा है कि स्टैंडर्ड सोने की कीमत बढ़ाकर 85 हजार पार हो सकती है। जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79 हजार 500 रुपए पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 73 हजार 900 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 60 हजार 700 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 47 हजार 800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत 94 हजार 900 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

Exit mobile version