24 न्यूज अपडेट उदयपुर। अब इसे संयोग कहें या प्रयोग। राजस्थान के अपराधियों को सबक मिल जाना चाहिए कि यदि अपराध करते पकडे गए तो उनका पगबाधा होना तय है। फिर चाहे पुलिस कस्टडी से भागने की कहानी हो या फिर भागते-भागते दीवार फांदने और अब जयपुर में भागते हुए 20 फीट नीचे गिरने की बात हो। सबसे खास बात है कि ये अपराधी भागते हुए इतना परफेक्ट गिरते हैं कि इनकी टांगें ही टूटती है, शरीर के बाकी हिस्से सही सलामत रह जाते हैं। यह अजब संयोग है या प्रयोग यह तो पुलिस वाले जी जानें मगर यूपी की तर्ज पर हो रहा यह संयोग आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। जयपुर में ग्राम विकास अधिकारी से 71 लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों ने ही लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर रवि पंडित, सुरेंद्र जाट और मुकेश सामोता शामिल है। इन्हें रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जैसे ही तीनों को पकड़ने पहुंची उन्होंने रिंग रोड से 20 फीट नीचे छलांग लगा दी। आरोपी बची हुई 20 लाख रुपए की राशि को छुपाकर फरार हो गए थे। फिर गुरुवार को कैश लेने वापस जयपुर आए थे। कैश लेकर बदमाश राजस्थान छोड़कर फरार होने की फिराक में थे। इस दौरान मानसरोवर थाने के स्पेशल टीम के हैड कॉन्स्टेबल भीम सिंह को बदमाशों के रिंग रोड के पास होने की सूचना मिल गई। सूचना के बाद पुलिस रिंग रोड के पास बदमाशों का पीछा किया। पुलिस से बचने के लिए बदमाश रिंग रोड से 20 फीट नीचे कूदकर भागने लगे। पुलिस की टीम ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा गया। इस दौरान पुलिस और गड्ढों में गिरने से टांग टूट गई। पुलिस घायल अवस्था में तीनों आरोपियों को पकड़ कर ले आई। उन्हें जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गन्ने के जूस की मशीन में आ गए बाल, खोपड़ी सहित उखड़ गए बाल, जवान जयसिंह ने बचाई जान… डाफाचूक : डावा हाथ री जग्यां जीमणा हाथ री उंगली पे लगाई दीदो निशान…….