24 न्यूज अपडेट. उदयपुर । चित्रकूट नगर ए ब्लॉक स्थित चौधरी कलाल समाज के भवन में अनाधिकृत रूप से आयोजित हो रहे वैवाहिक समारोह में बचे कचरे,झूठे भोजन की गंदगी और तेज आवाज़ में साउंड बजने से कॉलोनी वसियों को भारी समस्या का सामना कर पड़ रहा है इसे लेकर क्षेत्रवासी बुधवार को यूडीए पहुँचे और आयुक्त को इस समस्या से अवगत करवाया। चित्रकूट नगर वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष हिम्मत सिंह राव ने बताया कि यह भवन सामाजिक गतिविधियों के लिए आवंटित हुआ है लेकिन नियम विपरीत इसमें वैवाहिक आयोजनों की वाणिज्यिक बुकिंग करके क्षेत्रवासियों को परेशान किया जा रहा है इस समस्या को लेकर चौधरी कलाल समाज के अध्यक्ष लोकेश चौधरी और संरक्षक रमेश मालविया को कई बार इस समस्या से अवगत करवाया लेकिन वो भी कुछ सुनने को तैयार नही। इस समस्या के संबंध में बुधवार को चित्रकूट नगर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी यूडीए पहुँचे और ज्ञापन दिया। इस दौरान अध्यक्ष हिम्मत सिंह राव , सचिव रवि धाभाई , उपाध्यक्ष जयप्रकाश माली , डॉ रघुनाथ शर्मा , जी के वर्मा, दिग्विजय सिंह सहित कई कॉलोनी वासी उपस्थित थे ।
शादियों का झूठा भोजन और गंदगी सडक़ पर फैंकने से क्षेत्रवासी परेशान

Advertisements
