Advertisements
24 न्यूज अपडेट सलूंबर, सेमारी थाना क्षेत्र में आज सुबह 11 बजे रठोडा के मेडिफला में थ्रेसर में आने से किसान की मौत हो गई पुलिस हेड कॉन्स्टेबल गोपाल जोशी के अनुसार प्रार्थी हीरा पुत्र पदमजी पटेल निवासी मेड़ी फला रठौड़ा ने रिपोर्ट दी कि सुबह पल के निकट खेत पर थ्रेसर में रजगा निकाल रहे काका रामजी 63 साल पुत्र धूलजी पटेल का हाथ थ्रेसर में आने से पूरा शरीर थ्रेसर में आ गया व रामजी की मौके पर ही मौत हो गई थ्रेशर में आने से सिर बुरी तरह से कुचल गया वही आधा शरीर के चिथड़े निकल गए
मृतक के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमारी पर लाकर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया

