Site icon 24 News Update

मोबाइल को लेकर झगड़ रहे देवर-देवरानी, भाभी समझाने गई तो कर दी उसकी हत्या

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। मोबाइल को लेकर झगड़ रहे देवर-देवरानी में समझाइश करने गई भाभी की देवर ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मौत के बाद भी परिजनों ने किसी को सूचना नहीं दी। परिवार सोचता रहा कि इस मामले को आखिर कैसे निपटाएं। इस बीच शाम को पुलिस को सूचना मिल गई तथा घर पर जाकर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के मोदर गांव का यह पूरा मामला है। थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि मोदर निवासी हरीश बरंदौर और पत्नी के बीच मोबाइल ो लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ जाने पर भाभी राजू (35) पत्नी लालशंकर बरंडा आई और समझाइश करने लग गई। बालचाल के दौरान ही देवर हरीश ने गुस्से में आकर भाभी राजू की लाठी से पिटाई कर दी। भाभी को ऐसी लाठी लगी कि मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस माले में पुलिस ने बताया कि 36 घंटे बाद भी परिजनों के बीच समझौता नहीं हो सका। शाम तक समझाने का दौर चलता था। परिजनों के आने पर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर तफतीश शुरू कर दी है।

Exit mobile version