Site icon 24 News Update

मार्बल व्यवसायी कपिल सुराणा पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, बड़े नाम भी आ सकते हैं सामने

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर में मार्बल व्यवसायी कपिल सुराणा पर हमला करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस पर पिछले पांच दिनों से आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर भारी दबाव था। कई सवाल भी उठ रहे थे कि आखिर पुलिस किसके दबाव में आकर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पूर्व कांग्रेस सरकार के एक बड़े राजनेता सहित कई बड़े नामों के इन्वोल्वमेंट के चर्चे हो रहे थे। कल ही इस मामले में मार्बल व्यवसाइयों ने भी गहरा आक्रोष जताते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया था और आरोपियों के नाम सहित जमीन के सारे कच्चे चिट्ठे उनके सामने खोले थे। आज उदयपुर एसपी योगश गोयल ने मीडिया को बताया कि कपिल सुराणा का कुछ व्यक्तियों ने पीछा कर उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। उनकी गाडी क्षतिग्रस्त कर दी गई व लूटपाट की गई थी। इस प्रकरण में आपराधिक मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने विक्रम सारंगदेवोत, निर्मल नागदा और भगवान राव को गिरफ्तार किया है। अब तक की पूछताछ में जमीन व अन्य विवादों की बात सामने आ रही हैं। एफआईआर में अन्य नाम भी हैं उनके बारे में भी छानबीन की जा रही है। इसके साथ ही मामले में किनका हाथ रहा है, कौन कौन षडयंत्र में शामिल हुआ, उसका पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version