Site icon 24 News Update

महिला के गले से 2 तोला सोने की चेन पार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट
desk24newsupdate@gmail.com
डूंगरपुर. डूंगरपुर के सागवाडा थाना क्षेत्र के ठाकरड़ा गांव में एक बुजुर्ग महिला के गले से 2 तोले सोने के चेन पार हो गई। बुजुर्ग महिला शिवरात्री के मौके पर ठाकरड़ा सिद्द्नाथ मंदिर में दर्शन करने गई थी, इसी दौरान भीड़ में चेन पार हो गई। महिला ने सागवाड़ा थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वरदा गांव निवासी बुजुर्ग महिला कान्तादेवी कलाल शिवरात्री के मौके पर अपने बेटे और भांजे के साथ ठाकरड़ा गांव में सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन करने गई थी। इस दौरान मंदिर में काफी भीड़ थी। महिला दर्शनों के कतार में लगी थी। उसी समय भीड़ में महिला के गले से 2 तोले सोने की चेन पार हो गई। महिला ने कुछ देर बाद गले में देखा तो चैन नहीं होने पर चौंक गई। महिला ने इसकी सूचना मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दी। जिस पर पुलिसकर्मी मंदिर में सीसीटीवी केमरे देखने गया, लेकिन फुटेज स्टोरेज की व्यवस्था नहीं होने से कोई जानकारी नहीं मिल पाई। फिलहाल महिला ने सागवाड़ा थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version