Site icon 24 News Update

मकान पर दबिश दी, 3 पुरुष, 3 महिलाएं संदिग्ध गातिवधि करते मिले, शांतिभंग में गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। यहां पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक मकान पर दबिश दी तो 3 महिलाएं व 3 पुरूष संदिग्ध गतिविधियां करते हुए मिले। पुलिस को एक मकान में कुछ युवक युवतियों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। इस पर आज पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया गया कि शारदा चौराहे के पास एक मकान पर दबिश देकर कार्रवाई की गई जिसमें तीन व्यक्तियों व तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि थानाधिकारी गजेंद्र सिंह को शारदा चौराह के पास मकान में अवैध गतिविधियां संचालित होने की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि मकान में कुछ व्यक्तियों व महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध हैं। थानाधिकारी ने टीम के साथ मकान पर दबिश दी जहां 3 व्यक्ति व 3 महिलाएं मिलीं। जब पूछताछ की गई तो सही जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने सबको शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलि ने पंकज (30) पुत्र अशोक पुरोहित निवासी भंडारी टावर के पीछे सांगानेरी गेट, भैरू लाल (23) पुत्र देवी लाल रेगर निवासी धूमड़ास व संजय (26) पुत्र लादूलाल खारोल निवासी बोरडा (पुर) को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version