24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी ने आज एक ऊंटनी साहिबा को डांगियो की पचोली होली चौक ,बेड़वास से रेस्क्यू किया। एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी उदयपुर को डांगियों की पचोली,होली चौक,बेड़वास से खबर मिली थी कि साहिबा ऊँटनी को उसका मालिक 15 दिन पहले छोड़ कर चला गया। ऊंटनी खड़ी तक नहीं हो पा रही है। टीम मौके पर पहुंची और ट्रक और क्रेन की मदद से उसे उदयपुर बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका इलाज करवाया जा रहा है। टीम से अविचल गांधी, डॉ माला म_ा आदि मौजूद थे। बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में डॉ सुरेश जैन ने उनका इलाज किया और साथ में महेंद्र जय सिंह सरदार,बाबूलाल चौहान,योगेश आदि मौजूद रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.