कविता परखा

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। आम जन मानस का विश्वास पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है तथा प्रत्येक व्यक्ति पार्टी के साथ जुड़कर राष्ट्र सेवा में अपनी सहभागिता निभाना चाहता है। संगठन पर्व के प्रथम चरण में समूचे देश, प्रदेश व चित्तौडग़ढ़ जिले में लाखों लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर इसे प्रमाणित किया है।
उक्त विचार राज्य के पूर्व नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री तथा निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे संगठन महापर्व अभियान के अंतर्गत निम्बाहेड़ा ग्रामीण मण्डलों की संयुक्त कार्यशाला में व्यक्त किए। कार्यशाला विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मिठ्ठूलाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान के लिए निम्बाहेड़ा ग्रामीण मण्डल प्रभारी पारस जैन बेगूं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़ मंचासीन रहे।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए विधायक कृपलानी ने भाजपा के सदस्यता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं सामूहिक प्रयास के कारण ही निम्बाहेड़ा विधानसभा जिले में दूसरे स्थान पर आई है और इसे आने वाले समय में और अधिक प्रयास कर नम्बर एक पर लाना है।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए संगठन महापर्व अभियान के प्रभारी पारस जैन ने कहा कि भाजपा एक जीवंत संगठन है, जिसमें लोकतांत्रिक रूप से सदस्यता अभियान चलाया जाता है और लोकतांत्रिक रूप से संगठन का निर्माण किया जाता है। ऐसे में हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाते हुए आमजन को अधिक से अधिक पार्टी की विचारधारा से मुख्यधारा में जोड़ने के लिए कार्य करना है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने पार्टी आलाकमान द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यशाला को पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने भी संबोधित किया। कार्यशाला के आरम्भ में पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला का संचालन पश्चिमी मण्डल महामंत्री राजेश जैन ने किया, वहीं आभार पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट ने प्रकट किया।
कार्यशाला में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शंभूलाल जाट, पूर्वी मण्डल महामन्त्री राजेश धाकड़, शैलेन्द्र पाटीदार, हीरालाल जटिया, पश्चिमी मण्डल महामंत्री राजेश जैन, गोपाल धाकड़ सहित शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, सरपंच, मोर्चा अध्यक्ष एवं मोर्चों के पदाधिकारी सहित बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading