Site icon 24 News Update

प्रतापगढ़ में थाना छोटी सादड़ी पुलिस की कार्रवाई : 02 किलो 25 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जब्त अफीम की अनुमानित कीमत 10 लाख रूपये, पूछताछ जारी

24 News Update जयपुर । प्रतापगढ़ में थाना छोटी सादड़ी पुलिस की कार्रवाई : 02 किलो 25 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी बुद्वाराम विश्नोई पुत्र मांगी लाल (36) निवासी हमीर नगर फिंच थाना लुणी जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत 10 लाख रूपये है।

एसपी विनीत कुमार बंसल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह व वृताधिकारी अरनोद गोपाल लाल हिडोनिया के मार्गदर्शन में थानाधिकारी छोटीसादडी प्रवीण टांक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दौराने गश्त अभियुक्त बुद्वाराम विश्नोई को 02 किलो 25 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया।

बुधवार को थाना इंचार्ज एसआई निर्भय सिंह मय जाप्ते द्वारा थाना सर्कल में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान बरखेडा से पीठ पर पिटठु बैग लटकाये खडा हुआ एक व्यक्ति नजर आया। पुलिस वाहन को आता हुआ देख युवक रामजानकी मंदिर के पास अंधेरे में छिप गया। पुलिस ने युवक को पकड़ संदिग्ध लगने पर तलाशी ली तो उसके बैग से 02 किलो 25 ग्राम अफीम मिली।

अफीम को जब्त कर अभियुक्त बुद्धाराम को गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना छोटीसादडी पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में एसआई निर्भय सहित एएसआई सिंह, शिवराम, हैड कांस्टेबल नरपत सिंह, कांस्टेबल धमेन्द्र सिंह, शिवलाल, अविनाश व रविन्द्र सिंह शामिल थे।

Exit mobile version