Site icon 24 News Update

पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना ने डॉक्टर मेघवाल व नर्सिंग अधीक्षक कमाली के सेवानिवृति अवसर पर सम्मान समारोह में की शिरकतसफल राजकीय सेवा कार्यकाल हेतु दी बधाई एवं समाजसेवा और परिवारजन के साथ आगामी जीवन बिताने के लिए दी शुभकामनाएं

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज अपडेट निंबाहेड़ा। यहां नगर के इशक्काबाद में बड़ोली माधोसिंह रोड़ पर स्थित मेघवाल समाज के छात्रावास में रविवार को आयोजित सेवानिवृति सम्मान समारोह में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने पहुंचकर जिला चिकित्सालय,निंबाहेड़ा में प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए डॉ. बी.आर.मेघवाल और जिला चिकित्सालय के नर्सिंग अधीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए नंदलाल कमाली को सफल राजकीय सेवा सम्पूर्ण करने हेतु बधाई दी और आगामी जीवन समाजसेवा और परिवारजन के साथ खुशहाल बिताने के लिए शुभकामनाएं दी। पूर्व मंत्री आंजना के उक्त कार्यक्रम में पहुंचने पर मेघवाल समाज के प्रबुद्धजनों ने उन्हे साफा बांधकर एवं माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवम् पूर्व प्रधान गोपाल लाल आंजना, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, ज़िला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के कोषाध्यक्ष एवम् पालिका पार्षद मनोज पारख इत्यादि मंचासीन थे।
पूर्व मंत्री आंजना ने मेघवाल समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ बी आर मेघवाल एवं नंदलाल कमाली ने अपने राजकीय सेवा काल के दौरान सराहनीय सेवाएं देकर अपने समाज का नाम रोशन किया है मैं उपस्थित सभी मेघवाल समाज के गणमान्य नागरिकों से आह्वान करता हूं कि अपने बच्चों को अच्छा पढ़ादृलिखा कर इस काबिल बनाएं ताकि वह भी अपनी काबिलियत के दम पर उच्च पदों पर पहुंचकर उच्चतम सेवाएं प्रदान कर मेघवाल समाज का नाम रोशन करें।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में इंजीनियर हजारीलाल मेघवाल, मेघवाल समाज छात्रावास के पूर्व अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य जन,जनप्रतिनिधि गण,महिलाएं, युवा, बालक बालिकाएं, ईष्ट मित्रगण, शुभचिंतक गण, चिकित्सालय के स्टॉफकर्मी गण मीडियाकर्मी इत्यादि उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का समारोह संचालन रामेश्वर लाल मेघवाल ने किया। इस अवसर पर यहां आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में सफ़ल रहे मेघवाल समाज के होनहार बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

Exit mobile version