Site icon 24 News Update

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सभी धर्मों की धार्मिक यात्राएं सम्पन्न कर सकुशल अपने घर आने पर दी सभी धर्मालंबियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएंपूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सभी धर्मों की धार्मिक यात्राएं सम्पन्न कर सकुशल अपने घर आने पर दी सभी धर्मालंबियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएंपूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सभी धर्मों की धार्मिक यात्राएं सम्पन्न कर सकुशल अपने घर आने पर दी सभी धर्मालंबियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख). हज के मुकद्दस सफ़र से अपने वतन लौटने पर हाजी शब्बीर गौरी का गुलपोशी कर किया आत्मीय स्वागत किया, हाजी शब्बीर गौरी को पवित्र हज यात्रा की दिली मुबारकबाद दी
निंबाहेड़ा । राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने शुक्रवार को सुबह पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर निकटवर्ती गांव गादोला के हाजी शब्बीर गौरी के मक्का मदीना की मुकद्दस हज यात्रा कर वतन वापसी पर गुलपोशी और मिठाई खिलाकर हाजी शब्बीर गौरी का आत्मीय स्वागत अभिनंदन करते हुए हज यात्रा की तहेदिल से दिली मुबारकबाद और शुभकामनाएं दी।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने हाजी शब्बीर गौरी को हज यात्रा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके हज के दौरान मक्का मदीना में की गई सभी ईबादतों और प्रार्थनाओं को अल्लाह कुबूल फरमाए और निकट भविष्य में अपना वक्त,समय अल्लाह की इबादतों एवं नेकी के कार्यों में करते रहे। आंजना ने कहा कि अभी सभी धर्मों में धार्मिक यात्राओं का दौर है हिंदू धर्मालंबी भी चार धाम यात्रा एवं सिखी धर्मालंबी भी उत्तराखंड एवं हिमाचल स्थित पवित्र गुरुद्वारों की यात्रा संपन्न करके सकुशल अपने-अपने घर पर लौट रहे हैं उन्हें भी मैं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।
इस अवसर पर पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष एवं पालिका के निवर्तमान पार्षद रवि प्रकाश सोनी,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,पालिका के निवर्तमान पार्षद राजेश सांड,इत्यादि ने भी हाजी शब्बीर गौरी को हज यात्रा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version