Advertisements
24 न्यूज अपडेट
desk24newsupdate@gmail.com
राजसमंद। पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में होली मगरा पर मेवाड़ की सबसे बड़ी 40 फीट होली बनकर तैयार हो गई है। अब कंटीली झाड़ियां लगा कर इसे अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस होली के दहन का देखने के लिए हजारों लोग जुटते हैं व आग की लपटें करीब 60 फीट उंची उठती है। जानकार बता रहे हैं कि इसमें 1000 कांटों की झाड़ियां लगी हैं। नाथूवास स्थित श्रीनाथ जी के बीड़े से महिलाएं कांटों की झाड़ियां लाती हैं और पुरूष उनको जमाने का काम करते हैं। श्रीनाथ जी की होली के प्रज्ज्वलन के बाद करीब 50 से 60 फीट ऊंची लपटें उठती हैं जिससे इलाके में रोशनी हो जाती है। इसके साथ ही नगर और आसपास के गांवों में भी होलिका प्रज्ज्वलित की जाती है। नाथद्वारा में मंदिर परंपरानुसार 25 मार्च को सूर्योदय से पहले होली का दहन होगा।

