Site icon 24 News Update

दो साल पहले जहां हटाया अतिक्रमण, आज फिर हटाना पड़ा, सड़क पर ही हो रहा था मुर्गीपालन

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने गुरूवार को कार्रवाई करते हुए एक दुकान बाहर अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। दस्ते ने वहां पर पड़ा सामान जब्त किया। दरअसल शहर के हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित जैन मदिर रोड पर एक व्यक्ति ने सड़क पर ही मुर्गी पालन के लिए पिजरा रखा हुआ था व अतिक्रमण कर रखा था जिसे निगम ने पूर्व मे भी नोटिस दिया था लेकिन दुकानदार ने इसे नहीं हटाया। जिस पर निगम ने आज कार्यवाही करते उसे जब्त किया। आपको बता दे कि दो वर्ष पूर्व भी यहां से अतिक्रमण हटाया गया था मगर निगम की ढिलाई के चलते वापस अतिक्रमण हो गया।

Exit mobile version