Site icon 24 News Update

तृतीय श्रेणी के138 शिक्षकों का हुआ हुआ स्थायीकरण आदेश जारी, दो दिन पूर्व संगठन ने किया था स्थाईकरण के लिए संयुक्त निदेशक का घेराव

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। आज जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक मुख्यालय ने शिक्षक सीधी भर्ती 2021 में चयनित लेवल वन व टू के138 शिक्षको का दो वर्ष के संतोष प्रद सेवा काल के बाद जिला परिषद के स्थापना समिति के द्वारा 20 जून के अनुमोदन के उपरान्त स्थाईकरण आदेश जारी कर दिए ၊ अनुमोदन के बाद जिला शिक्षाधिकारी प्रारम्भिक कार्यलय द्वारा स्थाईकरण आदेश जारी करने में देरी को लेकर राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान के नेतृत्व में दो दिन पूर्व संयुक्त निदेशक स्कूली शिक्षा का घेराव कर शिक्षकों के विभिन्न कार्यों में हो रही देरी को लेकर आक्रोश वक्त किया था उसके बाद संयुक्त निदेशक ने जिला शिक्षाधिकारी को शिक्षको के विभिन्न कार्य सात दिन में पूरा करने का निर्देश दिया था ၊ चौहान ने बताया कि2022 में1340 तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती हुई थी जिनका करीब करीब सभी का दो वर्ष का परीवीक्षाकाल पूर्ण हो गया है, अतः स्थाईकरण के ऑनलाईन आवेदन करने वाले शेष शिक्षको का भी शीघ्र स्थाईकरण करने की मांग की है ၊इन शिक्षको को परीवीक्षाकाल मात्र23700 रुपए मानदेय मिलता है , स्थाईकरण के प्रत्येक शिक्षक को लगभग52500 वेतन मिलना शुरू हो जाएगा ၊

Exit mobile version