Site icon 24 News Update

डाक्टरों ने किया रक्तदान दिवस पर 51 यूनिट रक्तदान

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। विश्व डॉक्टर्स डे पर एमबी अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान गायनिक विभाग के सभी डॉक्टर एस रेजिडेंट डॉक्टर्स और स्टाफ ने मिलकर रक्तदान किया रक्तदान। शिविर के दौरान गायनिक विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर सुधा गांधी ने बताया कि रक्त की सबसे ज्यादा कमी महिलाओं में देखने को मिलती है जब प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं एमबी अस्पताल पहुंचती है तो कई महिलाएं ऐसी होती है जिनमें ब्लड की कमी होती है और उन्हें अतिरिक्त रक्त चढ़ाया जाता है इसी वजह से उदयपुर में आज डॉक्टर्स डे के मौके पर यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिससे दूसरे लोगों में भी ब्लड डोनेशन के प्रति जागरूकता आए आमतौर पर महिलाओं के साथ आने वाले परिवार के सदस्य बल्ड डोनेशन के नाम पर घबराते हैं. जिससे कई महिलाओं की मौत तक हो जाती है इन महिलाओं को बचाने के लिए इस खास शिविर का आयोजन किया गया है, शिविर के दौरान करीब 51 यूनिट रक्तदान किया गया।

Exit mobile version