24 न्यूज अपडेट
desk24newsupdate@gmail.com
उदयपुर। अब उदयपुर शहर हादसों का शहर बनता जा रहा है। रोज किसी हादसे की सूचना मिलती है। इसे वाहन चालकों की लापरवाही कहें या फिर सड़कों पर यातायात का कुप्रबंधन। अलसुबह 5 बजे अंधेरे में आज उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया में लक्ष्मी इंजीनियरिंग के समीप टैंकर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हुई। टैंकर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जब दोनों ही वाहन आमने-सामने से आ रहे थे। ट्रक और टैंकर तेज गति से जा रहे थे व टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। वाहनों के आगे की बॉडी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पास ही चल रहा एक बाइक सवार भी हादसे का शिकार हो जाता मगर बाल-बाल बच गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से घायल चालकों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। प्रताप नगर थाना पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से पलटे ट्रक और टैंकर को सीधा कराकर सड़क किनारे लगवाया गया।
ट्रक-टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत, ड्राइवर घायल

Advertisements
