Site icon 24 News Update

गैंग का नाम एके-47, काम-मौज-शौक के लिए चोरी, 3 बदमाश गिरफ्तार, 8 वारदातें कबूलीं

Advertisements

24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एक गैंग को पकड़ा जो मौज-शौक के लिए चोरी की वारदातों कर रही थीं। इस गैंग ने रौब जमाने के लिए अपना नाम एके-47 गैंग रखा था। इस गैंग के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है तथा दोवड़ा थाना इलाके में हुई चोरी का भी खुलासा किया है। बदमाशों ने डूंगरपुर और गुजरात में कुल 8 वारदातें करना प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया है।
दोवड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि घोड़ी आमली निवासी लालू अहारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह और उसका परिवार गुजरात में मजदूरी करता है। 25 अक्टूबर रात को चोरों ने सूने मकान को निशाना बना दिया। चोर मकान से करीब ढाई किलो चांदी के गहने और करीब 2 तोले सोने के गहने ले गए। जांच के दौरान घोड़ी आमली निवासी अशोक अहारी, नितिन अहारी और प्रवीण अहारी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने तीनों को डिटेन किया और पूछताछ की। आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। उन्होंने डूंगरपुर सहित गुजरात में भी चोरी की 7 और वारदातों के बारे में डीटेल दी है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। तीनों ने रौब दिखाने के लिए दोस्तों संग मिल गैंग बनाई जिसका नाम पिस्टल के नाम पर एके-47 रखा। ये चोरियां करते व जो पैसा मिलता उसको अपने मौज-शौक पर उड़ा देते।

Exit mobile version