24 न्यूज अपडेट सलूंबर . देश के जलवायु परिवर्तन में हो रहे बदलाव को देखते हुए देश की सरकार क़ई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है, उन्ही में से एक अभियान “एक पेड़ माँ के नाम है।” जिसके तहत पूरे देश मे पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह अभियान जलवायु परिवर्तन की समस्या का सबसे सटीक जवाब है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की। जिसके बाद इस अभियान के तहत प्रदेश और जिला स्तर पर लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हे। उदयपुर सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड प्रथम के अधिकारियों ने एक साथ पौधरोपण किया। यह पौधरोपण गिर्वा क्षैत्र के उमरडा, डेडकिया सहित कई जगहों के मुख्य सड़कों पर किया गया। इस अभियान के तहत लगभग 50 पौधे लगाए गए । पीडब्ल्यूडी खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि कि आज “एक पेड़ माँ के नाम”अभियान के तहत लगभग तीन तरह के पौधों लगाए जा रहे है। विश्व में जलवायु परिवर्तन को लेकर जो चिंताएं बढ़ी है। यह अभियान उसी का जवाब है। पौधारोपण कार्यक्रम में सहायक अभियंता अजय राणावत, अजय धोबी , कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र मेघवाल सहित ठेकेदार मानक कुमावत मोजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आपराधिक प्रशासनिक लापरवाही : स्पार्किंग के बाद मौत बनकर टूटा 11 केवी का तार, दो भैंसों की मौत, पास ही सो रहा था परिवार, बड़ा हादसा टला, एक दिन पहले कैंप में पीड़ित ने दिया लाइन हटने को लेकर ज्ञापन, मौके पर लगे बिजल विभाग हाय-हाय के नारे दो दोस्त, दो फूल, एक वहम और जिंदगियां खत्म