Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। लेकसिटी उदयपुर में आज उस्ताद लक्ष्मण सिंह और उस्ताद अर्जुन सिंह स्मृति में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज हुआ है। शहर के फतह स्कूल में यह दो दिवसीय यू -17 राज्य स्तरीय फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन व महिला कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में राजस्थान भर के कई जिलों से करीब 400 प्रतिभागी भाग ले रहे है। आयोजन सचिव हरीश राजोरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिला फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन, फ्री स्टाइल में कुश्ती की जा रही है। खासकर इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के महिला पहलवान भाग ले रही है। राजोरा ने कहा कि जो इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आएगा वह दिल्ली में जो एशिया की टीम चयन होगा तो राजस्थान टीम में शामिल होगा।

